लाइसेंस बनवाने के लिए आज नहीं होगा ड्राइविंग टेस्ट
चंडीगढ़। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंस अथॉरिटी (आरएलए) के अनुसार 3 नवंबर को लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट नहीं होंगे। सेक्टर- 23 स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में शुक्रवार को रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट नहीं लिए जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से 1 से 7 नवंबर तक शहर में 8वां पुलिस वीक मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सेक्टर-23 चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना 400 से 500 के बीच न्यू एप्लीकें ट के रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है।