फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 16 दिन में 70 आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पंचकूला पुलिस की ओर से 5 से 20 नवंबर तक 16 दिन ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संगठित अपराध, हथियार, नशा, लूट, डकैती और जमानत पर बाहर घूम रहे अपराधियों पर एकसाथ शिकंजा कसते हुए 70 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई ने जिले में अपराधियों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि कार्रवाई के तहत 6 संभावित हत्या, 13 लूट-डकैती, और 7 स्नैचिंग की वारदातें समय रहते रोक दी गईं। 9 शातिर अपराधियों पर संगठित अपराध की धाराएं लगाई हैं जिससे वे कम से कम 90 दिन जेल में रहेंगे। 34 कुख्यात बदमाशों को निगरानी में रखा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें