डीटीपी विभाग पंचकूला तोड़फोड़ की कार्रवाई करता हुआ।
- फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। जिला नगर योजनाकार विभाग पंचकूला ने पेरीफेरी नियंत्रित क्षेत्र की राज्य संपदा गांव नवानगर में 7 दुकानों को ध्वस्त किया। तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर दुकानों के मालिकों समेत आसपास के लोग व महिलाएं एकत्रित हो गईं। कार्रवाई का विरोध कर रही महिलाओं को महिला पुलिस की ओर से हटाया गया।
इसके बाद जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेश कौना पहुंचे डीटीपी से कार्रवाई रोकने के लिए कहा। विरोध बढ़ने पर तोड़फोड़ दस्ता मौके से चला गया। वहीं, जिला नगर योजनाकार लता हुड्डा ने कहा कि उक्त कार्रवाई पेरीफेरी नियंत्रित एक्ट 1952 के तहत की गई है। लोगों ने विरोध किया है लेकिन वे कार्रवाई जारी रखेेंगे। इस दस्ते में विनोद ड्यूटी एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग कालका बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त जिला नगर योजनाकार दीपक, अनिल कनिष्ठ अभियंता, सुशील कुमार पटवारी मौजूद रहे।
लोगों को बेवजह तंग कर रही सरकार
राजेश कौना ने कहा कि सरकार की ओर से जनता को बेवजह तंग किया जा रहा है। पहले धारा-7ए लगाकर लोगों का कारोबार बंद कर दिया। अब दूसरी ओर डीटीपी विभाग पैरिफेरी के तहत तोड़फोड़ कर लोगों को उजाड़ने का काम कर रहे हैं।