फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खोखरा-गोरखनाथ में 7 डीपीसी और 2 चारदीवारी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार टीम की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, बिना अनुमति निर्माण और कॉलोनी विकसित करने वालों को दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। गांव खोखरा और गोरखनाथ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार टीम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए सात डीपीसी और दो चारदीवारी ध्वस्त कर दीं। कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति निर्माण और कॉलोनी विकसित करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में यह कार्रवाई जेसीबी की मदद से की गई। मौके पर सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार अशोक कुमार तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति अवैध निर्माण करने या अनधिकृत कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें