रायपुररानी। रायपुररानी से बागड़ की ओर जा रही एक कार शुक्रवार रात बड़ौना के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार महिला दीवा सिंह, एक अन्य महिला और एक बच्चा बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, कार के सामने से आ रही तूड़ी से भरी ट्रॉली के कारण अनबैलेंस हो जाने से यह हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर कार सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन कार सवार तीनों लोग सुरक्षित रहे और उन्हें अधिक चोटें नहीं आईं। संवाद