चंडीगढ़। शहर के विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब इमिग्रेशन कंपनी द्वारा एक महिला सहित अन्य लोगों के साथ 6.81 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर सेक्टर-36 थाने में इमिग्रेशन कंपनी संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में लुधियाना निवासी महिला और 30 अन्य शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मोहाली फेज-7 निवासी राजदीप सिंह और चंडीगढ़ के सेक्टर-35सी के एससीओ नंबर 483-484, पहली मंजिल पर स्थित अंगद इन्फो ओवरसीज कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी शैली शर्मा ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर कुल 6.81 लाख रुपये लिए हैं।
कंपनी की ओर से उन्हें कहा गया था कि वह उन सब का वर्क वीजा लगवा देंगे और विदेश भेज देेंगे, लेकिन पैसे लेने के बाद भी न तो कंपनी की ओर से वीजा लगवाया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए।
इसी के चलते पुलिस ने अब थाना-36 में धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।