मोहाली। गांव सोहाना स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां में बनने वाली बहुमंजिला कार पार्किंग की दूसरी मंजिल का लेंटर शुक्रवार को डाला गया। प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वाले के आशीर्वाद से अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदां में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। सुबह 10 बजे श्री सहज पाठ साहिब जी के भोग डाले गए, जिससे इस कार पार्किंग के दूसरे चरण का लेंटर डालने का काम शुरू किया गया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस कार पार्किंग का निर्माण बेसमेंट सहित 7 मंजिलों में किया जा रहा है।