फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 62 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में रविवार को रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 62 श्रद्धालुओं ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, निफा चंडीगढ़ और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला एवं ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ पैटर्न सुरेश कंबोज और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने किया। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, गुलशन कुमार, दिव्य गुप्ता, राज कुमारी, राजेंद्र कोशल, मक्खन सिंह, विख्यात, सोनिया, आदित्य, शाइनी व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें