फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं रिजल्ट में थर्ड जेंडर्स ने किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सोमवार को घोषित 10वीं के नतीजों में थर्ड जेंडर वर्ग के स्टूडेंट्स ने सबसे अधिक पास परसेंटेज हासिल की है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस बार नार्थ इंडिया से 17,74,299 स्टूडेंट्स की रजिस्ट्रेशन की गई थी। जिनमें 17,61,078 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी और 16,04,428 स्टूडेंट्स यानी पास प्रतिशत 91.10 प्रतिशत रहा। इन स्टूडेंट्स में 92.45 प्रतिशत गर्ल्स स्टूडेंट्स, 90.14 प्रतिशत ब्वॉयज स्टूडेंट्स और थर्ड जेंडर का पास प्रतिशत सबसे अधिक यानी 94.74 प्रतिशत रहा। सीबीएसई की ओर से जारी आंकड़ों से साफ तय है कि थर्ड जेंडर वर्ग के स्टूडेंट्स नार्मल स्टूडेंट्स के मुकाबले कई गुना ज्यादा होशियार है। पिछले नतीजों में गर्ल्स स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 88.67 प्रतिशत, ब्वॉयज स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 85.32 प्रतिशत व थर्ड जेंडर का पास प्रतिशत सबसे कम यानी 83.33 प्रतिशत रहा था। इस बार के नतीजों में जहां गर्ल्स स्टूडेंट्स ने ब्वॉयज को 2.31 प्रतिशत बेहतरीन रिजल्ट से पछाड़ा। वहीं, थर्ड जेंडर वर्ग ने सबसे अधिक पास प्रतिशत निकाल कर दोनों को पीछे पिछाड़ दिया है।
विज्ञापन


पीयू की पहले थर्ड जेंडर स्टूडेंट धनंजय बोलीं
मैं दसवीं में टॉप करने वाले थर्ड जेंडर स्टूडेंट्स को बधाई देती हूं। मेरा हमेशा से ही मानना है कि जो विचित्र लोग होते हैं वह विचित्र काम करते हैं बस उन्हें सही प्लेटफार्म मिलने की जरूरत होती है। थर्ड जेंडर प्रकृति का वो अभिन्न अंग हैं जो दिन और रात, नर व नारी की संधि मानी जाती है। इस लिए सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। थर्ड जेंडर स्टूडेंट्स के सबसे अधिक पास प्रतिशत से अन्य थर्ड जेंडर स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें