फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक छात्र के परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। 5 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद लिटिल फ्लावर स्कूल सूरजपुर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद स्कूल प्रबंधन ने कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिया। लेकिन मंगलवार को प्रबंधन द्वारा स्कूल खोला गया तो मृतक बालक के परिजन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए स्कूल पहुंच गए। मामले को बढ़ते देख स्कूल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी जिस पर अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज रेशम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और स्थानीय निवासी रामपाल सोढी मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर उन्होंने मृतक बालक के परिजनों को समझा कर वापिस घर भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मांग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


क्या है मामला: 5 वर्षीय मृतक बालक सोहेल के दादा भृगुनाथ निवासी रविदास कालोनी सूरजपुर पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया था कि उसका पोता सूरजपुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल सूरजपुर में केजी कक्षा में पढ़ता है। विगत तीन अप्रैल को दिन में करीब डेढ़ बजे उसका पोता स्कूल में गिर गया था। स्कूल संचालकों और स्कूल स्टॉफ ने लापरवाही दिखाते हुए मेरे पोते के स्कूल में गिरने की सूचना परिजनों को नहीं दी। उसके बाद बालक की तबीयत खराब होने के बाद उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां 24 दिन अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे सोहेल की 25 अप्रैल को मौत हो गई थी। अमरावती चौकी इंजार्ज रेशम सिंह ने बताया कि विगत 25 अप्रैल को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बच्चे की मौत के बाद अन्य आईपीसी की एक और धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें