फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को 2 बजे गुल हुई बिजली सुबह 11 बजे बहाल हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर की बिजली व्यवस्था का यह हाल कि रात को अगर हलकी सी आंधी आती है तो तारें टूटने के बाद बिजली गुल हो जाती है। ऐसे हालात में गुल हुई बिजली घंटों तक बंद रहती है।
विज्ञापन

सोमवार रात को भी ऐसे ही हालात बने माडर्न कांप्लेक्स स्थित डुप्लेक्स हाउस में, जबकि आधी रात को दो बजे आंधी आने के बाद बिजली के तार पर पेड़ की टहनी गिर गई और तार टूट गया। तारें टूटने के बाद पहले नाइट ड्यूटी कर रहे बिजली कर्मचारी फिर मौके पर जेई अमित कुमार टीम लेकर पहुंचे। उसके बाद चार बजे जाकर डुप्लेक्स के आधे हिस्से में बिजली शुरू तो हुई, लेकिन आधा डुप्लेक्स फिर बंद रहा। इसकी शिकायत फिर सुबह लोगों ने बिजली विभाग को की। इसके बाद फिर बिजली कर्मचारियों ने आकर बिजली ठीक की। इस तरह सभी लोगों को मंगलवार सुबह 11 बजे बिजली मिल पाई।
डुप्लेक्स हाउस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केएल अग्रवाल का कहना कि बिजली व्यवस्था का यह हाल है कि हलकी सी आंधी आने के बाद तार अपने आप या फिर पेड़ों की टहनियां गिरने से टूट जाते हैं। उनको ठीक करने में घंटों लग जाते हैं। बिजली तार बहुत पुराने होने के कारण कमजोर हो जाने से जल्दी टूट जाते हैं। एसोसिएशन के वाइस प्रधान आरडीएस साहनी का कहना कि डुप्लेक्स जैसे पॉश इलाके के साथ पूरे मनीमाजरा और चंडीगढ़ में अब बिजली के तार अंडर ग्राउंड कर देने चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स
12 पार्क में से 9 की सोलर लाइटें भी बंद
वहीं एसोसिएशन के प्रधान केएल अग्रवाल का कहना कि डुप्लेक्स में तो बिजली व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। उनका कहना कि डुप्लेक्स हाउस के कुल 12 पार्क में से 9 में नगर निगम ने सोलर लाइटें लगाई थीं। ये सभी सभी बंद हैं। इन सोलर लाइट प्वाइंट पर लगी 56 की बैटरी चोरी हो चुकी है। इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज है। इतना सब होने के बाद भी नगर निगम ने तो नई बैटरी लगा कर पार्क में बंद पड़ी इन लाइटों को चलाया और न ही बैटरी चोरी करने वाले का पता लगाया। इसके चलते अब सभी पार्कों में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें