फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस मामले में 60 साल के दोषी को 10 साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिए 60 साल के एक व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 1 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी रामदरबार निवासी रामकृष्ण (60) है।
विज्ञापन

दर्ज मामले के अनुसार 29 नवंबर, 2017 की शाम करीब 4 बजे पुलिसकर्मी सेक्टर-40 में गश्त ड्यूटी पर थे। वहां एक बूथ के समीप पहुंचने पर सामने से आता एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देखते ही वापस मुड़कर तेज रफ्तार में चलने लगा। उसके हाथ में एक बैग मौजूद था। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर काबू कर लिया। पूछताछ में शक गहराने पर पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से प्रतिबंधित 40 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को आरोपी के कब्जे से न तो किसी डॉक्टर का परामर्श कार्ड मिला और न ही कोई बिल मिला। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें