फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोया आवंटियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मलोया अवांटियों को जल्द सौंपी जा सकती है चाभी
विज्ञापन


- प्रशासक बदनौर ने अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैट्स की चाभी जल्द ही लाभार्थियों को सौंपी जा सकती है। यही वजह कि शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मलोया यूटी प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ दौरा किया। प्रशासक ने निरीक्षण के दौरान परिसर में चल रहे कार्यों को देखा और अधिकारियों से इस संदर्भ में बातचीत की। प्रशासक ने निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि प्रशासक के निर्देश पर शुक्रवार को अचानक मलोया जाने का कार्यक्रम तय हुआ। उन्होंने बताया कि प्रशासक मलोया में चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति जानने के लिए वहां का दौरा किया था। एडवाइजर ने बताया कि प्रशासक मलोया अलॉटियों को शानदार लाइफ उपलब्ध कराने के लिए वहां हर सुविधाएं देना चाहते हैं, जिसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। इस दौरान मलोया में चल रहें वॉलीबाल कोर्ट और बास्केट बाल के संबंध में चीफ इंजीनियर से जानकारी ली। उन्होंने रुके काम जल्द पूरे करने का आदेश दिया है। इसके अलावा वहां की सफाई को लेकर भी आदेश दिया गया है। इस दौरान फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा, डीजीपी, डीसी मनदीप सिंह बराड सहित आलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें