फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन हर 15 दिन में देंगे वीसी को स्वच्छता रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल बनाने की तैयारी तेज
विज्ञापन

सबहेड
सभी विभागाध्यक्ष हर 15 दिन में वीसी को देंगे स्वच्छता रिपोर्ट

वीसी ने कहा, सभी विभाग स्वच्छता को लेकर एक-दूसरे की करें मदद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू को स्वच्छता रैंकिंग में इस बार अव्वल बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को हर 15 दिन में वीसी राजकुमार को स्वच्छता रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं, वीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि स्वच्छता मिशन में वह एक-दूसरे की मदद करेें।
विज्ञापन

पीयू में स्वच्छता के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया जाए। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही पीयू के शिक्षक व कर्मचारी आवासों से जो भी कूड़ा निकलता है, उसे अलग-अलग करना होगा। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। अब दूसरी कड़ी में विभाग अपनी-अपनी स्वच्छता को देखेंगे। इसके लिए परिसर की सफाई, आसपास के पौधों की गिरने वाली पत्तियों का निस्तारण, निकलने वाले कूड़े का मैनेजमेंट आदि करना होगा। सभी विभागाध्यक्ष इस पर नजर रखेंगे। साथ ही सफाई के कार्य में लगे कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। विभागों को बताना होगा कि 15 दिन में उन्होंने सफाई को लेकर कौन सी नई योजना बनाई और उस पर कितना काम किया गया। बेहतर विभागों की कार्ययोजना को दूसरे विभागों को भेजा जाएगा ताकि वह उस पर काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें