विश्वविद्यालय रूपी माला में पुराने छात्र मोतियों की तरह : राजकुमार
- जूलॉजी डिपार्टमेंट में एलुमिनी मीट का आयोजन
फोटो--
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विश्वविद्यालय एक माला की तरह है और पुराने छात्र उसमें मोतियों का काम करते हैं। यह मोती दुनियाभर में अपनी चमक बिखेरते हैं तो विश्वविद्यालय रूपी माला भी खिल उठती है। यह बात पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार ने रविवार को जूलॉजी विभाग में एलुमिनी मीट को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सीनियर विद्यार्थी जूनियर्स की मदद करें और अपने संस्थान को आगे बढ़ाने में हाथ बंटाएं। इस दौरान पुराने विद्यार्थियों ने पीयू की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व वीसी प्रो. आरसी सोबती को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
जूलॉजी विभाग में हुए एलुमिनी मीट में पुराने विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पहली बैच की विद्यार्थी सतीजा ने कहा कि विभाग लगातार प्रगति कर रहा है। साथ ही पीयू का भी दुनियाभर में नाम हो रहा है। इस दौरान पहुंचे 90 विद्यार्थियों ने भी अपने दिनों को याद किया। डॉ. हरप्रीत कौर ने छात्रों के बारे में जानकारी प्रदान की। डीन एलुमिनी प्रो. दीप्ति गुप्ता ने भी विचार रखे। बताया गया कि जल्द ही पूरे पंजाब के एलुमिनी की मीट जल्द आयोजित होगी। अमृतसर चैप्टर के समन्वयक डॉ. जसमीत नैय्यर ने अमृतसर में ही एक मीट आयोजन की बात कही। इस मौके पर प्रो. नीलिमा, प्रो. ओपी मित्तल, प्रो. एचआर पजनी, प्रो. एकेचावला, डॉ. रवनीत आदि रहे।