फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने लगाए सरकार विरोधी नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने लगाए सरकार विरोधी नारे
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल
यूटी प्रशासन, एमसी सहित अन्य 18 विभागों के कर्मचारियों ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को भी यूटी प्रशासन और एमसी कर्मचारियों ने हड़ताल की। हड़ताली कर्मचारी सेक्टर 17 के शिवालिक व्यू होटल के साथ लगते ग्राउंड में जमा हुए। कर्मचारी नेताओं ने केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की कर्मचारी विरोधी रवैया के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारियों को संबोधित भी किया।
हड़ताल में बिजली, पानी, बागवानी, सड़क, बाल कल्याण परिषद, सिटको, एमसी मनीमाजरा, कैपिटल प्रोजेक्ट, सफाई कर्मचारी सहित 18 यूनियनों से संबंधित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सचिव तथा फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्र्स चंडीगढ़ के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान रही है। खाली पदों को नहीं भरे जाने के कारण वर्कलोड काफी बढ़ गया है। आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। डेलीवेज और वर्कचार्ज के कर्मचारी पक्के नहीं किए जा रहे हैं। प्रशासन कर्मचारियों की मांगों के मुद्दे पर बात नहीं कर रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के प्रधान रघबीर चंद के अलावा फेडरेशन के वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र कटोच, विजय सिंह, भीमसेन, ध्यान सिंह, रेखा शर्मा, पी कामराज सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें