फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाम जोधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस एमएलए और अकाली नेताओं के वीडियो चर्चा में
विज्ञापन

दोनों विधायक अधिकारियों और प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाने की कर रहे बात
पार्टियों के दिग्गज मूंदे बैठे हैं आंखें
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। सत्ता के नशे में चूर तरनतारन के हलका वल्टोहा के पूर्व विधायक विरसा सिंह और बाबा बाकाला से कांग्रेस एमएलए संतोख सिंह भलाईपुर की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो इन दिनों चर्चा में है। दोनों विधायक शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाते हुए विपक्ष के वर्करों को धूल चटाने का आश्वासन अपने समर्थकों को देते हुए दिखाए दे रहे हैं।
बता दें कि शिअद के तरनतारन विधानसभा हलका वल्टोहा से पूर्व विधायक जत्थेदार विरसा सिंह वल्टोहा तरनतारन के डीसी के खिलाफ जनसभा में अपशब्द बोल रहे हैं। पूर्व विधायक सत्ता में आने के बाद अधिकारियों को सख्त सजा देने का एलान कर रहे हैं। इसके साथ वह विपक्ष में होते हुए भी सत्ताधारी कांग्रेस वर्करों को सबक सिखाने का पाठ पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी वीडियो है हलका बाबा बकाला के कांग्रेसी एमएलए सतोख सिंह भलाईपुर की, जो जनसभा में बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत के होने वाले चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवारों को हराकर कांग्रेस उम्मीदवारों को सरपंच का पद दिलाने के लिए बाहुबल के इस्तेमाल की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी भाषणबाजी की काफी चर्चा है। वह अपने राजनीतिक गुरु जसबीर सिंह डिम्पा को बाहुबली बताते हुए विपक्ष को सीधा करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों पार्टियों के नेताओं से नहीं मिला स्पष्ट जवाब
कांग्रेस विधायक की धमकी भरी विडियो वायरल होने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार इस पर क्या नोटिस लेती है, इस संबंध में जब कांग्रेस पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से बात करने की कोशिश की। लेकिन जाखड़ से बात तो नहीं हो पाई। उनके पीए संजीव से बात की तो उन्होंने इस बात को 6 दिन पुरानी बताते हुए कहा कि जाखड़ अभी वर्करों की बैठक ले रहे हैं। जानकारी मिली है कि वायरल हुई वीडियो को कांग्रेस की लीडरशिप चुप्पी साधे है। वहीं पूर्व विधायक जत्थेदार विरसा सिंह वल्टोहा के मामले में शिअद के नेता डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह वीडियो पुरानी है। जो सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें