ट्राले से टकराई कार, नवदंपति की मौत
15 दिन पहले हुई थी शादी, नौ साल इंग्लैंड से लौटा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
टांडा उड़मुड़ (खख)।
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर वीरवार दोपहर टांडा बाईपास के पास एक कार की खड़े ट्राले में टक्कर से कार सवार नवविवाहित दंपति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिद्धराज सिंह राणा उर्फ सनी (28) पुत्र वीर पुष्कर सिंह राणा हाउस नं. 236 रेलवे कॉलोनी लुधियाना अपनी पत्नी अनीता (26) के साथ कार नं. पीबी-10-ई.वाई-5769 हांडा अमेज से अपने पुराने गांव टोए नजदीक घोघरा चाचा शिवराज सिंह को मिलने के लिए जा रहे थे। अचानक टांडा बाईपास के पास खड़े एक ट्राले से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक सिद्धराज सिंह राणा के चाचा शिवराज सिंह ने बताया कि सिद्धराज नौ साल बाद इंग्लैंड से आया था। 15 दिन पहले उसकी शादी अनीता निवासी दीनानगर (गुरदासपुर) के साथ हुई थी। सिद्धराज के पिता वीर पुष्कर सिंह लंबे अरसे से नौकरी करने के कारण गांव टोएसे लुधियाना शिफ्ट हो गए थे। शादी के बाद सिद्धराज सिंह राणा और उसकी पत्नी अनीता पहली बार उन्हें मिलने आ रहे थे।
फ़ोटो कैप्शन हादसे में मारे गए दंपति की फाइल फ़ोटोव हादसा ग्रस्त कार 7 16॥ह्यश्च