एक बार फिर विदेशी धरती पर होगी रॉक गार्डन की खूबसूरत कला
- सर्बिया ने पद्मश्री नेक चंद के बेटे को किया एग्जीबिशन में आमंत्रित
- इस एग्जीबिशन में नेकचंद के लिए होगा खास कार्नर
- छह से 14 जुलाई तक लगने वाली एग्जीबिशन में लेंगे हिस्सा
रूबी सिंह
चंडीगढ़। पद्मश्री स्वर्गीय नेकचंद की सपनों की दुनिया। भले यूटी प्रशासन इस खूबसूरत आर्ट की देखरेख में अनदेखी बरत रहा हो लेकिन विदेशी आर्ट लवर्स की ओर से हमेशा रॉक गार्डन जैसी अद्भुत कला को सराहा गया है और हमेशा रॉक गार्डन को विदेशी पर्यटकों के दिल में एक खास जगह मिली है। रॉक गार्डन की खूबसूरत के कायल है सर्बिया देश। जिनसे एक बार फिर रॉक गार्डन के लिए उनके बेटे अनुज सैनी को वहां लगने वाली एग्जीबिशन के लिए आमंत्रित किया है। यह तीसरा मौका होगा, जब सिटी की खूबसूरत धरोहर रॉक गार्डन के आर्ट पीस को सर्बिया के म्यूजियम ऑफ नाइयिव एंड मार्जिनल आर्ट जोगोदिना में डिस्पले किया जाएगा। इन आर्ट पीस के लिए एक स्पेशल कार्नर बनाया जाएगा। जहां उनके आर्ट को उनके बेटे अनुज सैनी डिस्प्ले करेंगे। यह एग्जीबिशन छह जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक चलेगी।
पद्मश्री नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने बताया कि उनको बुलाया गया है। इस एग्जीबिशन में विभिन्न देशों से 25 कलाकार हिस्सा लेंगे। जिसमें वे अपनी कलेक्शन को प्रस्तुत करेंगे।
सर्बिया की आर्ट गैलरी में सजाए जाएंगे रॉक गार्डन के 30 मास्टर पीस
म्यूजियम ऑफ नाइयिव एंड मार्जिनल आर्ट जोगोदिना की डायरेक्टर नीना ने रॉक गार्डन की कला को देखने के लिए फाउंडेशन के सदस्य अनुज सैनी को आमंत्रित किया है। इससे वे अक्टूबर महीने में यहां एग्जीबिशन में हिस्सा ले चुके हैं। यहां रॉक गार्डन के 30 मास्टर पीस को डिस्पले किया था। इस बार भी कुछ इतने ही आर्ट वर्क को वहां डिस्प्ले करने की योजना है।
पद्मश्री नेकचंद की कला देखकर बेहद प्रभावित हुई थीं नीना
म्यूजियम ऑफ नाइयिव एंड मार्जिनल आर्ट जोगोदिना की डायरेक्टर नीना क्रिस्टिक को 15 दिसंबर को रॉक गार्डन में नेक चंद के 12 जून 2017 में जन्मदिन के सेलीब्रेशन समारोह पर आमंत्रित किया गया था। इस विजिट में डायरेक्ट नीना को रॉक गार्डन बहुत पसंद आया था।