फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नए वोट बनाने की विशेष मुहिम आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वोट बनाने की विशेष मुहिम आज से
विज्ञापन

चुनाव आयोग का पायलट प्रोजेक्ट ईआरओ नेट लांच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चुनाव आयोग के निर्देश पर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से प्रदेश मेें नए मतदाताओं के वोट बनाने के लिए शनिवार (एक जुलाई) से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस संबंध में सूबे के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि मतदाता सूचियों को लगातार अपडेट किया जाए। कोई मतदाता पीछे न रहे इस उद्देश्य के तहत 18-19 वर्ष के मतदाताआें को पंजीकृत करने के लिए यह मुहिम विशेष तौर पर चलाई जा रही है। उन्हाेंने कहा कि 31 जुलाई तक इस मुहिम के दौरान नए मतदाता ईआरओ के कार्यालय में फार्म-6 जमा करवा सकते हैं। डाक द्वारा भी फार्म-6 जमा करवाया जा सकता है। इसके अलावा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) और आनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं या कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में भी फार्म-6 जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा ईआरओ नेट लांच किया गया है, जो पंजाब और हरियाणा में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कार्य करेगा।
विज्ञापन

वीके सिंह ने बताया कि बीएलओ 1 से 31 जुलाई तक घर-घर जाकर वोट बनाने का काम करेंगे। इसके अलावा मृतक मतदाताओं का नाम भी काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें