फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा गुरजीत पर लगे आरोपों को लेकर सरकार तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
राणा गुरजीत पर नए आरोपों को लेकर सरकार तैयार
विज्ञापन

जाखड़ ने बुलाई विधायकों की बैठक, राणा ने रखा अपना पक्ष
अनाज की खरीद पर चर्चा को प्रस्ताव लाएगी सरकार
प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने दिए नए विधायकों को टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा की ओर से बुधवार को कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर लगाए आरोपों के जवाब देने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। वीरवार को कांग्रेस विधायक पूरे होमवर्क के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को विधायकों की बैठक बुलाई, जिसमें खैरा की ओर से राणा गुरजीत पर लगाए आरोपों का मुद्दा भी उठा। इसके बाद राणा गुरजीत ने अपना पक्ष रखा। जिसके बाद इस मुद्दे पर सदन में आक्रामक तेवर अपनाने का फैसला किया गया। बैठक के दौरान जाखड़ ने नए विधायकों को टिप्स दिए। उन्हें बताया गया कि किस तरह इस बार गेहूं की खरीद सफलतापूर्वक हुई है, उसे हाईलाइट किया जाए। जाखड़ ने उन्हें पिछले दस वर्षों के दौरान कैश क्रेडिट लिमिट का मुद्दा और किसानों की परेशानी के बारे में बताया। इस दौरान वीरवार को अनाज की सफल खरीद पर चर्चा के लिए प्रस्ताव लाने का भी फैसला किया गया। इसके अलावा नशों के मुद्दे पर चर्चा हुई कि पिछले दस वर्षों के दौरान क्या हुआ था और कांग्रेस के कार्यकाल में क्या कदम उठाए गए हैं। नए विधायकों को बताया गया कि वे पार्टी का एजेंडा कैसे आगे बढ़ाएं। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि नए विधायक सदन में किस तरह अपने इलाकों की समस्याएं और मुद्दे उठा सकते हैं। जाखड़ ने कहा कि पहली बार पंजाब में इतनी बड़ी तादाद में युवाओं को चुनकर भेजा गया है, जिनकी अपनी आशंकाएं और मुद्दे हैं। उन्हें हल करने और अपना अनुभव साझा करने के मकसद से यह बैठक बुलाई थी। जिसमें सबसे सीनियर नेता ब्रह्म मोहिंद्रा भी थे। कांग्रेस विपक्ष के किसी भी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें