फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख लोगों को लगी दोनों खुराक, आगामी माह में और 50 लाख का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब तक कुल 2 करोड़ 22 लाख 94,084 पात्र व्यक्तियों का कोविड-19 का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 1,62,70,137 लोग पहली और 60,23,947 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। आगामी माह में 50 लाख और लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस समय प्रदेश में रोजाना एक से डेढ़ लाख लोगों का टीकाकरण रोज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1,22,27,596 लोगों को वैक्सीनेट किया चुका है। 98,36,818 पहली डोज और 23,90,778 लोग दोनों टीके लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की आयु वर्ग के कुल 51,36,631 लोगों को वैक्सीनेट किया चुका है। इनमें से 34,54,356 पहली और 16,82,275 दोनों खुराक ले चुके हैं। 60 साल से अधिक आयु वर्ग के कुल 39,41,670 लोगों का टीकाकरण हो चुका हैं। इनमें से 24,74,753 पहली और 14,66,917 दोनों खुराक ले चुके हैं।
विज ने बताया कि अब तक फ्रंटलाइन वर्करों की श्रेणी में 4,95,624 वर्कर टीके के घेरे में आ चुके हैं। इनमें से 2,51,681 ने पहली और 2,43,943 ने दोनों डोज ली हैं। इसी प्रकार, 4,92,563 हेल्थवर्कर का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 2,52,529 पहली और 2,40,034 दोनों खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें