फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 590 करोड़ के बैंक घोटाले की अब सीबीआई कोर्ट में होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेशन कोर्ट का आदेश, जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद केस रिकॉर्ड और आरोपी किए ट्रांसफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा के 590 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले मामले में सुनवाई अब स्पेशल सीबीआई कोर्ट, पंचकूला में होगी। सेशन जज ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले को सीबीआई कोर्ट में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
अदालती आदेश के अनुसार, मामले की जांच विजिलेंस से सीबीआई को सौंपे जाने के चलते सभी संबंधित याचिकाएं और रिकॉर्ड अब सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने 15 आरोपियों के रिमांड पेपर्स और केस फाइल ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश की प्रति सेंट्रल जेल अंबाला को भेजते हुए कहा गया है कि सभी आरोपियों को निर्धारित तिथियों पर सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाए। अब इस बहुचर्चित मामले की आगे की सुनवाई सीबीआई कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें