चिंडीगढ़। चुनाव आयोग ने सांसद किरण किरण की शिकायत पर जांच कराने का निर्णय लिया है। खेर ने आयोग को शिकायती पत्र देकर बताया कि फर्जी मोबाइल संदेश के जरिये उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने साइबर सेल से प्रकरण की जांच कराने का निर्णय लिया है। आयोग ने साइबर सेल से जल्द ही जांच कर पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा है।
भाजपा के चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर धीर द्वारा आयोग को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 मई को शहरवासियों को उनके मोबाइल फोन पर भारी संख्या में संदेश भेजे गए थे, जिसमें खेर के खिलाफ दुष्प्रचार की सामग्री थी। शिकायत में बताया गया कि संदेश में कई तरह से अभद्र सवाल किए गए हैं। इसके साथ ही संदेशों में यहां के लोगों से खेर से सवाल करने को कहा गया है कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में क्या किया है। सवाल डड्डूमाजरा में डंपिंग ग्राउंड से संबंधित हैं, शहर की रैंकिंग में स्वच्छता में 20वें स्थान पर फिसलने, महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि, करों में बढ़ोतरी और बिजली दरों में वृद्धि से संबंधित हैं। भाजपा ने कहा कि फर्जी तरीके से संदेश भेजे गए थे। इनकी जांच ठीक प्रकार से होनी चाहिए। जिससे कि मामले का खुलासा हो सके।