चंडीगढ़। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाले मैचों के लिए बीसीसीआई की ओर से भारत-ए टीम की घोषणा की गई। यह सीरीज 25 मई से श्रीलंका में शुरू होगी। इसमें पंजाब की ओर से रणजी मैच के खेलने वाले और मोहाली के शुभमन गिल, पटियाला के अनमोलप्रीत सिंह और मयंक मारकंडे के नाम शामिल हैं। इसके साथ हिमाचल की ओर से रणजी खेलने वाले तथा शहर में रहने वाले प्रशांत चोपड़ा को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की इसी वजह से इनको मौका दिया गया है।