फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलचर प्रोग्राम: टैगोर थियेटर में एनसीसी के डारेक्टर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


पहले दिखाई पंजाबी विरसे की कहानी...फिर शहीदों की कुर्बानी ले आई आंखों में पानी

-टैगोर थियेटर में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक में अपनी कला बिखेरते हुए दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

-गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ डायरेक्टरेट की धूम; सात गोल्ड, चार सिल्वर, सात कांस्य समेत तीन ट्रॉफियां हासिल कीं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर लौटे एनसीसी कैडेट ने रविवार को टैगोर थियेटर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश एनसीसी डायरेक्टरेट की तरफ से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री भगवत कथा से की गई। इसमें पांडवों और कौरवों का युद्ध दिखाया गया। इसके बाद 1947 में भारत पाक विभाजन को भी दिखाया गया। इसके अलावा भारत के विभिन्न त्यौहारों को भी बखूबी ढंग से पेश किया गया। कैडेट ने लोहड़ी और कुल्लुु दशहरे को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में बेटियों की स्थिति पर नाट्य संगीत को पेेश किया गया। इसमें बेटियों के शोषण और शक्ति को पेश किया गया।
विज्ञापन


गण्तंत्र दिवस पर चंडीगढ़ छाया
इस बार गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ डायरेक्टरेट को सात गोल्ड़, चार सिल्वर, सात कांस्य और तीन ट्रॉफी हासिल हुए है। प्रतिभागियों को दिल्ली में उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण से मिलने का मौका भी मिला।
विज्ञापन


एकता और अनुशासन से मिलती है मंजिल : आचार्य देवव्रत
इस मौके पर हिमाचल के राज्यपाल ने कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अंदर कभी हीन भावना न आने दें। जो जोश आज कैडेट होने के नाते आपके अंदर है उसे हमेशा कायम रखें, मंजिल खुद ही मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन से इंसान कोई भी मंजिल हासिल कर सकता है जिसकी सीख मैंने खुद के गुरुकुल से ली है। सालों तक पढ़ाने के बाद समझ आया कि अनुशासन और एकता इंसान को मंजिल तक खुद ही पहुंचा देती है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें