फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट- ईडब्लूएस व डीजी कैटेगरी के छात्र 25 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी के छात्र 25 तक कर सकते हैं दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने एजुकेशन डायरेक्टर से की थी तिथि बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने ईडब्ल्यूएस (आर्थिक पिछड़ा वर्ग) व डीजी (वंचित वर्ग) कैटेगरी के छात्रों के एडमिशन के लिए अंतिम तारीख को 18 जनवरी से बढ़ाकर 25 जनवरी कर दिया है। बुधवार को चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन की मांग को ध्यान में रखते हुए यह तारीख आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट नितिन गोयल ने डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन को लेटर लिखा था कि ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी है लेकिन बहुत सारे अभिभावकों के आय प्रमाण पत्र पटवारियों व संबंधित विभाग के पास लंबित पड़े हैं। उन पर तरह-तरह की आपत्तियां लगाई गई हैं जिन्हें पूरा करने में समय लग सकता है। इसकी वजह से ज्यादातर आवेदक 18 जनवरी तक आय प्रमाण पत्र देने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्होंने ईडब्ल्यूएस व डीजी कैटेगरी के छात्रों के एडमिशन की डेट बढ़ाने की मांग की थी। जो शिक्षा विभाग द्वारा मंजूर कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें