फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से भारी वाहनों के लिए बंद हो जाएगा घग्गर पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से भारी वाहनों के लिए बंद हो जाएगा घग्गर पुल
विज्ञापन


हरजीत सिंह
डेराबस्सी।
चंडीगढ़-दिल्ली और दिल्ली-शिमला नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले दिन परेशानी भरे साबित होंगे। चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे फोर लेन सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी जीएमआर ने सोमवार से खस्ता हाल भांखरपुर घग्गर के पुराने पुल की मरम्मत शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे को फोर लेन करने के दौरान गांव भांखरपुर घग्गर के पुराने पुल को नए सिरे से बनाने के बजाय कंपनी ने इसकी मरम्मत कर काम चलाया जा रहा था। इस खस्ता पुल का चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जाने में इस्तेमाल होता है। हालांकि चंडीगढ़ जाने के लिए नया पुल बनाया गया है। सड़क पर यातायात चालू होने के बाद से कई बार पुराने पुल की हालत बिगड़ चुकी है। यहां हादसे के खतरे व यातायात के चलने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए कई बार यातायात बंद कर इसकी रिपेयर की जा चुकी है, लेकिन कुछ दिन ठीक चलने के बाद पुल में फिर से खराबी आ जाती है। जानकारी के अनुसार, पुल के बीच वाली दो स्लैब धंस व टूट चुकी है, इसके ऊपर से यातायात को गुजारना अब हादसों को न्योता देना है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पुल अपनी मियाद पुरी कर चुका है, लेकिन इसको नए सिरे से बनाने पर होने वाले खर्च को देखते हुए कंपनी इसको बार बार रिपेयर कर काम चला रही है। इससे पहले कई बार इसकी रिपेयर की जा चुकी है, लेकिन भारी यातायात चलने के बाद पुल की हालत खराब हो जाती है। पिछले समय से कंपनी कई बार माहिर इंजीनियरों को बुलाकर इस पुल की मरम्मत कर चुकी है, लेकिन अब पुल की बीच वाली स्लैब व ज्वाइंट बिल्कुल खस्ता हाल हो चुके हैं। अब इसकी मरम्मत करने की जरूरत है।
डेराबस्सी ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई सुरेश पाल ने कहा कि जीएमआर कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, पुल को रविवार या सोमवार से भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर आने व जाने वाले भारी वाहनों को नए पुल से गुजारा जाएगा। जबकि चार पहिया हलके व दो पहिया वाहनों को पुराने पुल से ही गुजारा जाएगा। इस पुल को दो पड़ावों में रिपेयर किया जाएगा। इसके तहत पहले एक तरफ से पुल बंद कर रिपेयर किया जाएगा और दूसरी ओर से यातायात को गुजारा जाएगा। एक साइड से कार्य पुरा करने के बाद दूसरी साइड से यातायात को गुजार कर मरम्मत की जाएगी। जिस दौरान यहां पर जाम की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले मरम्मत के दौरान लगा था भारी जाम
कंपनी की ओर से इससे पहले भी पुराने घग्गर पुल पर यातायात बंद कर मरम्मत की गई थी। इस सड़क पर हर समय भारी यातायात होने के कारण एक पुल से दोनों ओर का यातायात गुजारने के कारण यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पिछले समय में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
कैप्शन-कंपनी की ओर से नए पुल से दोनों ओर से यातायात गुजारने के किए गए प्रबंध।

चार से साढ़े चार माह लगेंगे मरम्मत में, हलके व दो पहिया वाहन गुजरते रहेंगे
दो पड़ावों में की जाएगी पुल की मरम्मत, चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को होगी भारी परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें