फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 5012 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 38,649 नए कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही हैं। सरकार 400 करोड़ रुपये की लागत से 38,649 नए कंप्यूटर 5012 स्कूलों में भेज रही है। स्मार्ट कक्षाओं के लिए 3,700 स्कूलों में इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले भी लगाए जा रहे हैं। बैंस ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों से ही इसका उद्घाटन करवाया जाएगा ताकि इस तरह की सुविधाएं प्रदान करने से सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सके। स्कूलों में शिक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परियोजना की शुरुआत की जा रही है जिसका जल्द एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में 5,000 कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी ताकि सभी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में पूर्ण रूप से कार्यशील कंप्यूटर लैब सुनिश्चित की जा सके।
सरकार का मकसद सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से अधिक सुविधाएं प्रदान करना है। आज से ही स्कूलों में कंप्यूटरों की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। 20 मार्च तक पंजाब के हर जिले के प्रत्येक स्कूल को अपने नए कंप्यूटर मिल जाएंगे। कंप्यूटर वितरण की शुरुआत संगरूर और रोपड़ जिले से की जा रही है।
विज्ञापन



टीईटी अनिवार्य करने पर बैंस बोले-कानूनी राय ले रहे :
शिक्षकों के लिए नौकरी पर बने रहने के लिए टीईटी अनिवार्य करने पर बैंस ने कहा कि वह इस संबंध में कानूनी राय ले रहे हैं। किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। सरकार कोई न कोई रास्ता निकालेगी। वे 20 से 25 वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों के बीच बढ़ रही चिंता को समझते हैं। वह शिक्षक यूनियनों के निरंतर संपर्क में हैं और हम कानूनी रास्ता खोज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें