फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को किया जाएगा सम्मानित : सौंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पीएसआरएलएम) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते 18 मार्च को विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा और इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों, जिलों और राज्य स्तर पर 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान 100 शीर्ष उद्यमियों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की दर 18 से घटकर 2.16 प्रतिशत हो गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में स्वयं सहायता समूहों का विस्तार किया गया है। वर्ष 2022 से 2026 तक कुल 28,734 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं जबकि पिछली सरकारों के दौरान वर्ष 2011 से 2022 के बीच 29,053 स्वयं सहायता समूह बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें