फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 50 हजार आंगनवाड़ी वर्करों को छह माह से वेतन नहीं मिला, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने करीब 50,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को छह महीने से कथित तौर पर मानदेय न मिलने के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा। पंजाब सरकार ने दलील दी कि बैंक विवरण संबंधी समस्या थी हालांकि, अब मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति संजीव बेरी ने राज्य के वकील से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। दो अक्तूबर को प्रकाशित एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब भर के लगभग 27,000 केंद्रों में कार्यरत 50,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पिछले छह माह से उनका मानदेय नहीं मिला है। कार्यकर्ताओं को प्रति माह 11,000 मिलते हैं, जिसमें से 4,500 मानदेय का हिस्सा है। इसमें केंद्र से 3,000 और राज्य सरकार से 1,500 शामिल हैं। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि अप्रैल से यह राशि उनके खातों में जमा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें