फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर ऑटो से चोरी करने पहुंचा, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैदमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर 21 पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मंगलवार को दिनदहाड़े एग्रीकल्चर विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत संदीप रहेजा के घर से 5 लाख से ज्यादा की चोरी हो गई। संदीप रहेजा ने बताया कि सुबह 9:35 बजे तक उनके परिवार के सदस्य ऑफिस चले गए और बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर 12:30 बजे वह घर पर लौटे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा है और गेट खुला है। इसके बाद भीतर देखा तो कमरों के सामान बिखरे थे और आलमारियां खुली थीं। यहां तक कि लॉकर से भी सामान गायब था। जिसके बाद तुरंत जानकारी घर के सदस्यों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम, सीआईए 19, सीआईए 26 और डिटेक्टिव स्टाफ की टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल भी लिए। बता दें कि 24 घंटे पहले सेक्टर 28 से बिजली निगम के एक्सईएन के घर के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हुई थी। अभी तक पुलिस के पास चोरी की स्कॉर्पियो का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में सवाल है कि क्या पुलिस शहर में वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है या लापरवाह रवैये के कारण चोरी की वारदात हो रही हैं।


चोर ऑटो से चोरी करने पहुंचा
घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोर ऑटो से घर के बाहर सुबह 11:05 पर पहुंचा। उसके बाद उसने पहले घर के ग्रिल का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। उसके बाद वह किसी तरह घर की बाउंड्री से होते हुए घर में प्रवेश कर गया और घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसा। घर में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण घर में चोर ने क्या-क्या किया, यह कयास ही लगाए जा रहे हैं। चोर घर से 58 मिनट बाद दोपहर 12:03 बजे निकला। पुलिस ने घर में चोरी में हुई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित संदीप रहेजा ने बताया कि चोर घर से 60 हजार रुपये कैश, तीन डायमंड की अंगूठी, चार सोने की चेन, एक सोने का सेट, चार सोने की चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, एक कान की बाली और एक अंगूठी सहित कई सामान ले गया है। सभी मिलाकर करीब पांच की लाख की चोरी हुई है। चोर ने लाल शर्ट पहनी थी और वह दिखने में काफी लंबा था। वह 24 से 25 साल का लग रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें