फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएसईबी की तत्काल सेवा का तीन महीने में 4500 ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से शुरू की गई तत्काल सेवा राज्य के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इसके तहत डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की कॉपी चार से पांच घंटे में जारी हो जाती है। इसके साथ ही खासकर इंटरव्यू आदि के लिए जरूरी दस्तावेज एक ही दिन में उम्मीदवार के हाथ आ जाते हैं। जून में शुरू की गई सेवा के तीन महीनों के अंदर ही इसका लाभ 4500 से अधिक लोग उठा चुके हैं। ऐसी सेवा का लाभ उठाने वाले अधिकतर आवेदक सैनिक भर्ती या एंबेसी इंटरव्यू देने वाले नौजवान हैं।
विज्ञापन

पीएसईबी चेयरपर्सन सतबीर बेदी की ओर से इस स्कीम की निगरानी की जाती है। तत्काल सेवा का लाभ ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भी लिया जा सकता है। ऐसे में आवेदन प्राप्त होने के 48 घंटे के अंदर ही आवेदक को सर्टिफिकेट रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें