फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित, घर पर क्वारंटीन; अब परिवार की भी होगी जांच

Sat, 22 Aug 2026 08:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला में स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एमडीसी सेक्टर-4 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला शहर में स्वाइन फ्लू का एक सकारात्मक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एमडीसी सेक्टर-4 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। व्यक्ति की जांच पीजीआई चंडीगढ़ में की गई थी, जहां उसकी रिपोर्ट सकारात्मक आई है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर एस चौहान और पंचकूला में समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सोनू अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है। मरीज को फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन में रखा गया है। उसकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों के भी नमूने लिए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

डॉ. अरोड़ा ने बताया कि अधिसूचनीय रोगों से निपटने के लिए सिविल अस्पताल में 10 बिस्तरों का विशेष वार्ड पहले से ही तैयार किया गया है। इस वार्ड में सभी आवश्यक दवाएं, मास्क और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हैं। मानसून के मौसम में आमतौर पर स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मौसमी रोगों के मामले बढ़ जाते हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर रखी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में और सकारात्मक मामले सामने आते हैं तो तुरंत केंद्र अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी और सभी मरीजों को पृथक वार्ड में स्थानांतरित कर उपचार दिया जाएगा। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

हमने अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया है, जिसमें सीजनल स्वाइन फ्लू, डेंगू रोगों के पेशेंट्स दाखिल किए जाते हैं। यदि मामलों में बढ़ौतरी होगी तो पेशेंट्स को आइसोलेट वार्ड में शिफ्ट कर उनका उपचार किया जाएगा। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें