पंचकूला। जिले में सोमवार को डेंगू के 43 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू से 1073 लोग बीमार हो चुके हैं। डेंगू की जांच कर विभाग की तरफ से 126 सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि कालका और पिंजौर के घरों में वायलेशन मिलने के बाद 59 लोगों को नोटिस दिया गया है।
लोगों के घरों और कंटेनरों में जल जमाव के कारण अधिक लारवा मिल रहे हैं। इस कारण इस तरह के हालात बने हैं। लोगों से अपील है कि लोग अपने घरों में पानी नहीं जमा होने दें। सुबह और शाम फुल बाजू के कपड़े पहनें। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर अब तक 5001 लोगों को नोटिस दिया गया है। सभी स्कूलों में बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है।