फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की गाड़ी में सीमेंट पहुंचाने पर आयुक्त ने जवाब किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 में एक मकान के निर्माण में सरकारी सीमेंट का प्रयोग होने की नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर ने संबंधित कंपनी से जवाब तलब किया है। सेक्टर 23 के निर्माणाधीन मकान में 100 से ज्यादा सरकारी सीमेंट की बोरियां मिली थी, जिस पर स्पष्ट तौर पर नोट फार सेल लिखा हुआ था। इस सीमेंट को छोड़ने के लिए नगर निगम लिखी एक गाड़ी का प्रयोग किया गया था। इसमें यह सीमेंट की बोरियां इस मकान में पहुंचाई गई।
विज्ञापन

मामले में विकास मंच पंचकूला ने शिकायत की है। मंच के देवराज शर्मा ने नगर निगम आयुक्त और मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह बोरिया पहुंचाई गई वह एक जूनियर इंजीनियर का मकान है। नगर निगम द्वारा मामले की जांच में पाया गया कि जिस गाड़ी का प्रयोग किया गया, वह लियो मीडिया काम द्वारा संचालित की जा रही है। पत्र में मांग की गई है कि नोट फोर सेल सीमेंट कहां से और किसके कहने पर उठाया गया, इसकी जांच की जानी चाहिए। अंदेशा जताया जा रहा है कि जूनियर इंजीनियर ने किसी ठेकेदार से मिलकर यह सीमेंट घर के निर्माण के लिए मंगवाया है।
मामले की जांच विजिलेंस को भी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद मकान मालिक और संबंधित मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होगी। लियो मीडिया के प्रबंधक बस्तीराम ने बताया कि उनके पास शहर में स्ट्रीट वेंडर्स की पुनर्वास का कार्य है। अवैध अतिक्रमण हटाने में नगर निगम के सहयोग के लिए अवैध तौर पर सरकारी सीमेंट के संबंध में कंपनी का कोई लेनादेना नहीं है। कंपनी के ड्राइवर से कोई व्यक्ति गाड़ी मांग कर ले गया था। यह गाड़ी कहां और किस काम के लिए ले जाई गई, उसके बारे में नहीं बताया गया। कंपनी इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधियां का समर्थन नहीं करती है। फिलहाल कंपनी ने इस ड्राइवर को निलंबित कर दिया है। मामले में कंपनी पूरी तरह में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें