फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णव सम्मेलन में विश्व शांति का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में रामनवमी से आरंभ 49वें वार्षिक धर्म सम्मेलन के बाद मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वैष्णव सम्मेलन हुआ। इसमें 34 देशों के 40 से भी अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में संतों ने विश्व शांति का आह्वान किया।
विज्ञापन

अमेरिका, रशिया, यूरोप, इंगलैंड सहित कई अन्य देशों के अलावा भारत केविभिन्न प्रांतों से भक्त पहुंचे। मठ केप्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस साल विश्व वैष्णव राजसभा की पुनर्स्थापना के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। इस संस्था की स्थापना 1400 ईसवी में श्रील जीव गोस्वामी ने की थी और पुनर्गठन 1919 में श्रील प्रभु पाद भक्ति सिद्धांत ने की थी। जर्मनी से आए परम अद्वैती महाराज व वृंदावन से आए गोपानंद बॉन ने ने बताया कि श्री चैतन्य महाप्रभु के अनुसार विश्व में शांति लाने का एक ही तरीका है कि जीव मात्र में सभी प्राणियों के लिए प्रेम जागृत करना। क्योंकि हम सब एक ही प्रभु की संतान हैं। हमें प्रेमभाव से रहना चाहिए क्योंकि दिव्य प्रेम अहिंसा से ज्यादा प्रभावशाली है और प्यार ही लोगों को जीने की कला सिखाता है। अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के महासचिव विष्णु महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें