फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्केट में मकैनिकों ने लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


मोटर मार्केट के 120 मकैनिकों ने किया रक्तदान
मनीमाजरा। निष्काम सेवक जत्था और मोटर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने शिव कांवड़ चैरिटेबल के सहयोग से वीरवार को मोटर मार्केट में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इसमें मोटर मार्केट के 120 यूनिट मकैनिकाें और दुकानदारों ने रक्तदान किया। निष्काम सेवा जत्थे के प्रधान सुरजीत सिंह हनी ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहबजादों के शहीदी दिवस पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के साथ यहां पर एक सत्संग कीर्तन का आयोजन भी किया गया था। इसमें जिला मोहाली के गांव रूड़का के बाबा दर्शन सिंह ने गुरुबाणी संकीर्तन के साथ छोटों साहबजादों की शहादत पर कीर्तन करके सारी संगत को निहाल किया। वहीं इस रक्तदान शिविर में पंजाबी गायक गिंदा औजला, हरजिंदर सिंह साईं सकेतड़ी, समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने विशेष तौर पर शिरक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिविर में मोटर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बाबा बघेल सिंह, रणजीत राणा, बलजिंदर सिंह बिल्ला, जस्सी, राजू संजू, कमल शर्मा, केहर, वरेंद्र बिंदा, राम मस्त्री ने लोगों को लंगर बांटा। तीन हजार से ऊपर लोगों ने लंगर खाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें