फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


संदेश: कोख विच धी, धरत विच पाणी, जे ना सांभे तां खत्म कहाणी
पीयू में 34वें नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आगाज
कला, मस्ती और जोश संग यूथ फेस्टिवल का आगाज
पांच दिवसीय यूथ फेस्टिवल में कोई जल संरक्षण, तो कोई अपनी संस्कृति की झलक लेकर पहुंचा
रूबी सिंह
चंडीगढ़। कोख विच धी, धरत विच पाणी, जे ना सांभे तां खत्म कहाणी (गर्भ में बेटी और धरती में पानी यदि नहीं संभाले, तो खत्म कहानी)। दूध, दही हो गया कौड़ा, कीडे़ मार दवाइयों से, रोटी से खुशबू उड़ गई, आज रसायनिक खाद से।
जल संरक्षण से लेकर भ्रूण हत्या के खिलाफ यह खूबसूरत संदेश पंजाब यूनिवर्सिटी के 34वें नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने झांकियाें के दौरान दिया। वहीं अन्य 33 कालेज की टीमों ने अपनी संस्कृति को पारंपरिक वेशभूषा, संगीत, नृत्य एवं लोकगीतों संग पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में पेश किया। यूनिवर्सिटी आफ कश्मीर ने कश्मीर की संस्कृति को बयां किया। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक सभी राज्यों की संस्कृति को यहां विद्यार्थियों ने झांकियों में पेश किया।
विज्ञापन

लॉ ऑडिटोरियम के सामने निकाली इन झांकियों की झलक देखकर स्टूडेंट का उत्साह देखते ही बनता था। मस्ती, जोश और कला के इस खूबसूरत नजरे संग वीरवार को पांच दिवसीय 34वें नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आगाज हुआ। यह आयोजन एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के सहयोग से करवाया जा रहा है।
इस फेस्टिवल में देश भर की नॉर्थ रीजन की 35 यूनिवर्सिटी के 1300 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। यह फेस्टिवल गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस पर समर्पित है। समारोह का उद्घाटन पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने किया। इस फेस्टिवल में पांच जगह में 27 कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के अन्य मेहमान एआईयू यूथ अफेयर के ज्वाइंट सेक्रेटरी डेविड सैंपसन, प्रोफेसर शंकरजी झा, डा. निर्मल जौड़ा, पंजाब यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी डॉ. अश्वनी कौल, रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह, डीसी डॉ. संजय कौशिक मौजूद थे।

धरती बनकर अंकेश ने बटोरी सबकी तारीफ
पंजाब यूनिवर्सिटी के इंडियन थियेटर डिपार्टमेंट की सेकेंड ईयर छात्रा अंकेश ने धरती बनकर जल संरक्षण का संदेश दिया। मुंह से लेकर पांव तक मिट्टी में रंगी इस छात्रा ने यह संदेश बेहद खूबसूरत अभिनय संग दिया।

देश को बचाओ लो, भ्रष्टाचार खत्म करने में बढ़ाओ कदम: मनप्रीत
फेस्टिवल के मुख्य मेहमान पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने विद्यार्थियों को देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए प्रेेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साफ कर दिया कि वे उन्हें बोर नहीं करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की आजादी के 70 साल को याद करवाया और उन्होंने आजादी के नायक सुभाष चंद बोस के संघर्ष को भी याद किया। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी के गायन संग हुई।

वीसी नहीं थे मौजूद, दिल्ली में गृहमंत्री संग मीटिंग में पहुंचे
यूथ फेस्टिवल में पीयू के वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार उपस्थित नहीं थे। पीयू की प्रवक्ता के अनुसार वे नई दिल्ली में गृहमंत्री के साथ मीटिंग में गए हैं।
विज्ञापन


आज होगा वन एक्ट प्ले एवं फोक डांस प्रस्तुति
फेस्टिवल के दूसरे दिन 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे वन एक्ट प्ले कंपीटीशन का आयोजन होगा। वहीं इंडियन थियेटर डिपार्टमेंट के ओपन थियेटर में सुबह दस बजे फोक एवं ट्राइबल डांस कंपीटीशन होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें