फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से घुले प्रदूषण के कण

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से घुले प्रदूषण के कण
विज्ञापन

चंडीगढ़ का एयरक्वालिटी इंडेक्स 96 दर्ज किया गया, दीपावली के बाद बढ़ा था प्रदूषण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दीपावली के बाद से चंडीगढ़ में प्रदूषण की चादर बिछी हुई थी। एयर क्वालिटी इंडेक्टस 150 के आसपास दर्ज किया जा रहा था, जबकि इसे 100 के नीचे होना चाहिए। 13 नवंबर को एयरक्वालिटी इंडेक्स 213 के पार पहुंच गया था। इससे लोगों को मुश्किलें भी हुईं, मगर बुधवार रात हुई बारिश से प्रदूषण के कण काफी धुल गए। इससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई। बारिश के अगले दिन सेक्टर 50 का एयरक्वालिटी इंडेक्स 96 रिकार्ड किया गया। विशेषज्ञों ने बताया है कि अगले तीन से चार दिन प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा। 18 व 19 नवंबर के आसपास दोबारा से प्रदूषण बढ़ने की संभावना है।

इस साल थोड़ा कम है प्रदूषण
इस साल राहत की बात यह है कि नवंबर महीने में एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से 300 के आसपास दर्ज किया जा रहा था। मगर इस बार दीपावली को छोड़कर किसी भी दिन 300 के पार नहीं पहुंचा।, जबकि पड़ोसी प्रदेशों में पराली जलाने की गतिविधियां जारी हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल तापमान ज्यादा कम है। इसके बावजूद प्रदूषण कंट्रोल में है। दरअसल, इसके पीछे एक वजह बारिश का होना है। बारिश से प्रदूषण के कण नीचे आते हैं और पत्तों व सड़क की धूल साफ होती है। पत्तों की धूल साफ होने से हवा की स्पीड बढ़ती है, जो प्रदूषण के कण को हटाने में सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस शहरों का शाम चार बजे का एयरक्वालिटी इंडेक्स
शहर एयरक्वालिटी इंडेक्स
आगरा 262
चेन्नई 122
चंडीगढ़ 96
पंचकूला 112
दिल्ली 217
गाजियाबाद 264
जयपुर 170
लखनऊ 320
मुंबई 104
नोएडा 229


क्या होता है एयर क्वालिटी इंडेक्स
यह आठ मापदंडों पर आधारित होता है, जो हवा की गुणवत्ता नापने का सूचकांक बताता है। इसमें पीएम-10, पीएम 2.5, नाइट्रोजन आक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड, कार्बन मोनो आक्साइड, ओजोन, अमोनिया और लेड शामिल होगा। एयर क्वालिटी इंडेक्स यदि 0-50 का मतलब अच्छी गुणवत्ता, 51-100 संतोषजनक स्थिति, 101-200 मध्यम प्रदूषित, 201-300 कमजोर गुणवत्ता, 301-400 गंभीर स्थिति, 401-500 बेहद गंभीर स्थिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें