फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर गेेल् प् ऊ प्रोग्राम को लेकर इतिहासिक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर गोल्फ प्रोग्राम को लेकर गोल्फ क्लब का एतिहासिक कदम
विज्ञापन


- स्पांसर के जरिए भारी फीस की बजाए 300 रुपये लेंगे एंट्री फीस
- ट्राइसिटी में जूनियर स्तर पर टैलेंट उभारना है लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में रोजाना युवा गोल्फर्स नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। अब चंडीगढ़ गोल्फ क्लब कई तरह के काम कर रहा है। ताजा कड़ी में गोल्फ को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब ने एक अहम कदम उठाया है। इस कदम के तहत चंडीगढ़ गोल्फ क्लब जूनियर लेवल के गोल्फर की खोज करेगा। उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करेगा। इसके साथ ही क्लब इन जूनियर गोल्फरों को अपनी ओर से हर संभव मदद और सुविधाएं भी देगा। यह बात बुधवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान बीएस गिल ने कही। इस दौरान उन्होंने शहर में आने वाले समय में गोल्फ टूर्नामेंट के बारे में भी विस्तार से बताया। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को संपन्न हुए गोल्फ इलेक्शन में गिल ने अपने द्वारा बनाए गए लक्ष्यों में इस बात का जिक्र किया था।
विज्ञापन

गिल ने कहा कि जूनियर लेवल पर गोल्फ को प्रमोट करने के लिए हमने एक अहम फैसला लिया है। इसमें हम जूनियर खिलाड़ियों के लिए स्पांसर से 2500 या 3 हजार रुपये नहीं लेंगे बल्कि केवल 300 रुपये एंट्री फीस ली जाएगी। भारी फीस के चलते कई खिलाड़ी इन तरह के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते थे। गिल के अनुसार अगर हम बच्चों को छोटी उम्र से तैयार करेंगे तो ही वह आगे जाकर प्रोफेशनल खिलाड़ी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें