झपटमारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ़। शहर में बढ़ रही झपटमारी की वारदातों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर दीपा दुबे, रेणु सिंगला, राजमित कौर, चरणजीत कौर, स्नेह सिंह, सोनिया, कुलदीप कौर, बबीता, अजय जोशी, यादविंदर मेहता, नरिंदर सिंह, जसबीर बंटी, सुखविंदर सूखा, राहुल कुमार, प्रेमपाल, शेरी, साहिल, सरताज सहित नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
अध्यक्ष अनीता शर्मा ने सांसद किरण खेर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिला सांसद होने के बावजूद शहर की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अब तो अपराधी घर में घुसकर भी महिलाओं के साथ वारदात कर रहे हैं। भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो चुका है।