गोवा प्रभारी बनने पर खन्ना सम्मानित
होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अविनाश राय खन्ना को गोवा राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर जिला भाजपा की ओर से उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. रमन घई ने बताया कि खन्ना जम्मू-कश्मीर एवं राजस्थान के प्रभारी भी हैं और पार्टी ने इनकी दूरदर्शी सोच एवं पार्टी के प्रति इनकी सेवाओं के लिए जो सम्मान किया है, उससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के प्रति उत्साह मिला है। उन्होंने कहा कि खन्ना ने राजस्थान एवं जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने में जो योगदान दिया है, उसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें गोवा की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. घई ने श्री खन्ना को विश्वास दिलाया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए समस्त कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डीएस बागी, मनोज शर्मा, कुलभूषण सेठी टोनू, जिंदू सैनी, मयंक शर्मा, गुरविंदर सैनी, महिंदरपाल, एडवोकेट पियूष खन्ना, जसवीर सिंह और हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।