फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाग बाइट क्लीनिक में फिर सिरम की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉग बाइट क्लीनिक में फिर सिरम की कमी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की खींचतान की वजह से डॉग बाइट के मरीजों को मुश्किलें आ रही हैं। सेक्टर-19 स्थित डॉग बाइट क्लीनिक में फिर से सिरम की कमी हो गई है। पिछले पांच दिन से क्लीनिक में सिरम नहीं है। मरीज को बाहर से 950 रुपये खर्च कर बाहर से सिरम लेनी पड़ रही है, जबकि क्लीनिक में मुफ्त में दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्हें जब खत्म होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आर्डर दे दिया है। इस बारे में नगर निगम को जानकारी देनी होती है। मगर उनकी ओर से को-आर्डिनेशन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से सिरम की कमी होती है।
विज्ञापन

दरअसल, जब से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर निगम के पास गया है, तब से डिस्पेंसरी की हालत खस्ता हो रही है। आधा काम नगर निगम के पास और आधा काम स्वास्थ्य विभाग के पास है। जबकि पहले सभी डिस्पेंसरी स्वास्थ्य विभाग के पास होती थी, मगर कुछ साल पहले ये डिस्पेंसरी नगर निगम को दे दी गई। तभी से खामियां आने लगीं। ऐसे में मुश्किलें मरीजों को उठानी पड़ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्होंने 36 लाख का आर्डर दे दिया है। जल्द ही सिरम आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें