फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनन सेनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से ज्यादा अमीर है जाखड़ की पत्नी सिल्विया
विज्ञापन

3 करोड़ 97 लाख 59 हजार 351 रुपये की संपत्ति के मालिक सुनील
पत्नी के पास कुल 20 करोड़ 19 लाख 20 हजार 824 रुपए की संपति
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
कांग्रेस उम्मीदवार सुनील कुमार जाखड़ कुल 3 करोड़, 97 लाख 59 हजार 351 रुपए की संपत्ति के मालिक है। इनकी पत्नी सिल्विया जाखड़ कुल 20 करोड़ 19 लाख 20 हजार 824 रुपए की मालिकिन है। हलफिया बयान में अपनी संपत्ति का ब्यौरे में सुनील जाखड़ ने बताया कि उनके पास कुल 3 लाख 25 हजार रुपये नगद हैं। पत्नी के पास 1 लाख 67 हजार 050 रुपये हैं।
विज्ञापन

जाखड़ को विभिन्न बैंकों में एफडी इत्यादि के तौर पर कुल 1 करोड़ 30 लाख 42 हजार 329 रुपये जमा हैं। पत्नी के नाम पर 6 करोड़ 66 लाख 46 हजार 506 रुपये बैंकों में एफडी इत्यादि जमा है। जाखड़ के पास 2 लाख 9 हजार 133 रुपये के बांड हैं। एनएसएस, पोस्टल सोविंग इंश्योरंस के तौर पर जाखड़ के पास 5 लाख 30 हजार 499 रुपये जमा है। 37 हजार रुपये जाखड़ ने निजी तौर पर लोन दे रखा है। सुनील जाखड़ के पास कोई गाड़ी नहीं है। पत्नी के नाम पर जीप है, जिसकी मौजूदा कीमत दो लाख रुपये है।जाखड़ की पत्नी के पास कोई ज्वैलरी नही है और उनके खुद के पास 2 लाख 37 हजार के जेवर है। इनकी पत्नी को कुल 1 करोड़ 81 लाख 13 हजार 91 रुपये ब्याज अथवा किराए के आते हैं। अचल संपत्तिसुनील जाखड़ के पास कुल 2 करोड़ 25 लाख 67 हजार 188 की है। पत्नी सल्विया के पास 11 करोड़ 67 लाख 94 हजार 177 रुपए की अचल संपत्ति है। सुनील जाखड़ के पास खुद के 2 लाख की संपत्ति अलग से है। जाखड़ और पत्नी को कोई बैंक लोन नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें