मौसम खराब और टेक्निकल कारणों से आठ फ्लाइट रहीं लेट
चंडीगढ़। सुबह बारिश के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीरवार को आठ फ्लाइट देरी से उड़ीं। दिल्ली, पुणे और लेह की फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी।
एयर इंडिया की सुबह 9.25 बजे लेह जाने वाली फ्लाइट 10.45 बजे 1.20 घंटे देरी से गई। वहीं एयर इंडिया की सुबह 10.50 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट 2.25 बजे, 3.35 घंटे देरी से गई।
जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली सुबह 7.35 बजे की फ्लाइट 8.35 बजे एक घंटे देरी से, 11.50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12.50 बजे एक घंटा देरी से गई। एयर इंडिया की दोपहर 12.50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1.50 बजे एक घंटे देरी से गई। जेट एयरवेज की दोपहर बाद 3.15 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4.15 बजे एक घंटे देरी, शाम को 6.05 बजे जाने वाली फ्लाइट रात 7.05 बजे एक घंटे देरी से गई।
शाम 5.45 बजे एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट रात 7.45 बजे, दो घंटे देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण दिल्ली, पुणे की फ्लाइटें देरी से आईं। इसी कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देरी से गईं। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर टेक्निकल कमियों के कारण फ्लाइट देरी से आईं।