फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने किया किसानों से धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा ने किया किसानों से धोखा : जैन
विज्ञापन

- कांग्रेस और हुड्डा ने दिया स्वामीनाथन रिपोर्ट पर सबसे बडा धोखा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने कहा है कि खुद को किसान पुत्र बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दस साल के शासन में स्वामीनाथन रिपोर्ट और किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए कोई कदम नहीं उठाए। किसान पंचायत के बहाने हुड्डा अपनी खामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वह वाकई किसानों के हित की चिंता करते हैं तो दस सवालों के जवाब देकर अपनी नीयत साफ करें।
उन्होंने हुड्डा से पूछा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने के लिए बनी कमेटी के चेयरमैन रहते हुए भी किसानों की स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कोई कदम क्यों नहीं उठाए। कर्ज माफी पर भी किसानों को राहत देने से कतराते रहे। गन्ना उत्पादकों को महीनों बाद उनकी फसल की कीमत की अदायगी होती थी, जिसे आज सरकार साथ-साथ कर रही है। गेहूं, धान खरीद और उठान से लेकर किसानों को कीमत के लिए क्यों उनके राज में चक्कर काटने पड़ते थे। कांग्रेस शासन में क्यों यूरिया, खाद की कालाबाजारी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में फसल बीमा योजना का लाभ दे रही है, जबकि वे इसे 4 जिलों तक ही क्यों सीमित किए रहे। वे क्यों किसानों में दो से पांच रुपये मुआवजा के चेक बांटते थे? एसवाईएल के निर्माण को लेकर हरियाणा सरकार की नीयत पर सवाल उठाया जा रहा है, जबकि एक दशक के बाद भाजपा ने ही एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा के पक्ष को गंभीरता से रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप किया। जैन ने कहा कि हुड्डा उनके सवालों का जवाब दें या फिर किसानों पर राजनीति करना बंद कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें