फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर फूड स्कैम के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमृतसर फूड स्कैम के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे’
विज्ञापन

चंडीगढ़। सरकार ने सदन को आश्वासन दिया है कि अमृतसर में आटा-दाल स्कीम में सामने आए घोटाले का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कांग्रेस के वरिंदरजीत सिंह पाहड़ा ने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

जिस पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जवाब देते हुए ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि इस मामले में हेराफेरी करने वाले 22 मुलाजिमों पर पहले ही अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। नई आटा-दाल स्कीम में कोई घपला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई, उनमें एक उप निदेशक है, जिसकी जिला कंट्रोल के पद में तरक्की घटाई गई है। एक जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर भी शामिल है। दस करोड़ के 45 हजार क्विंटल गेहूं के घपले के मामले में चार सहायक फूड सप्लाई अफसरों और 14 इंस्पेक्टरों को पहले ही मुअत्तल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें