फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदाताओं का उमड़ा सैलाब, 483 यूनिट रक्त संग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदाताओं का उमड़ा सैलाब, 483 यूनिट रक्त संग्रहित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को सेक्टर-17 के ब्रिज मार्केट में लगाए गए रक्तदान शिविर में पीजीआई के सहयोग से 483 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ के डीसी अजीत बालाजी जोशी ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। डीसी ने 100 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं को बैच लगाकर उनका सम्मान भी किया। कैंप में इलाके के पार्षद रविकांत शर्मा भी पहुंचे। साथ ही सेक्टर 17 के एसएचओ रंजीत सिंह ने भी शिविर में ब्लड डोनेट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ बहुत ही नेक काम कर रही हैं। इससे जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी। पहली बार संस्था के कैंप में आने का मौका मिला है और रक्तदाताओं के उत्साह ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि डेंगू सीजन में प्लेटलेट्स की काफी जरूरत पड़ती है। वे इस बार संस्थाओं और डॉक्टरों के साथ मिलकर कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे मरीजों को परेशान न होना पड़े। साथ ही उन्होंने शिविर की सभी सहयोगी संस्थाओं को बातचीत और सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

इनका रहा अहम सहयोग :
शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्री शिव कांवड़ महासंघ के प्रेसिडेंट राकेश कुमार संगर, चेयरमैन सुभाष गुप्ता, जनरल सेक्रेटेरी जोगिंदर सेतिया, फाइनेंस सेक्रेटेरी राजकुमार मदान, वाइस प्रेसिडेंट रमन कुमार, गुलशन कटियाल, प्रवीण सिंगला। श्री ओमकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट से अशोक मित्तल, संजय मित्तल, अनुज अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल। शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा ब्रांच चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट बीएन शर्मा, जनरल सेक्रेटरी केएल सेठी, लेदर डेन के संजीव चड्डा, सेक्टर-32 के सीनियर सेकेंडरी माडल स्कूल की एनएसएस की प्रोग्राम आफिसर मोहिंदर कौर व त्रि शक्ति सेवा दल के लक्ष्मण सिंह रावत का अहम योगदान रहा।

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं श्री शिव कांवड़ महासंघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
डीसी अजीत बालाजी जोशी और पार्षद रविकांत शर्मा ने भी की शिरकत
थाना सेक्टर-17 के एसएचओ भी पहुंचे रक्तदान करने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें