पंचकूला। शारदीय नवरात्र के दौरान अष्टमी पर मंगलवार को श्री मनसा देवी मंदिर में 41,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने 25.89 लाख रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की।
उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 19.32 लाख रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 3.62 लाख रुपये और चंडीमाता मंदिर में 2.94 लाख रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में चांदी के 42 नग और काली माता मंदिर कालका में चांदी के 22 नग भी दान स्वरूप अर्पित किए गए ।